फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Those who encroached on Hasanpur Chowk were repulsed

हसनपुर चौक पर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा

Thu, 11 Feb 2021 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Those who encroached on Hasanpur Chowk were repulsed
होडल। शहर के सबसे व्यस्त हसनपुर चौक पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अमर उजाला में 10 फरवरी के अंक में समाचार प्रकाशित होते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अभियान चलाकर हसनपुर चौक पर रेहड़ियां लगाकर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ दिया। इतना ही नहीं, आगे फिर से सड़क पर रेहड़ी खड़ी कर कब्जा करने पर केस दर्ज करने की भी पुलिस ने चेतावनी दी है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौराहे पर सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों के तराजू आदि को भी जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने चौराहे पर रेहड़ी लगाने व अन्य प्रकार से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति चौराहे पर सामान आदि रखकर अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चौराहे पर अतिक्रमण पर रोक लगाने और थ्री व्हीलरों को हटाने के लिए यहां दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए हसनपुर चौक पर पिछले काफी समय से अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है। इस चौराहे, सर्विस रोड और यहां तक कि फुटपाथ पर भी रेहड़ी लगाने वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसके अलावा सड़क पर थ्री व्हीलर व टैक्सी चालकों ने कब्जा किया हुआ है, जिसके कारण उक्त चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण यहां आए दिन लड़ाई झगड़ा भी होता रहता है। जाम में कई बार पुलिस प्रशासन के वाहन भी फंसे रहते हैं। पुलिस अधिकारियों को इस मामले की शिकायत मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed