फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Thieves broke the lock of the house and made off with cash.

Palwal News: मकान का ताला तोड़कर नकदी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and made off with cash.
पलवल। शहर की अनाज मंडी क्षेत्र में स्थित एक किराए के मकान में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रवि कुमार ने बताया कि वह अनाज मंडी स्थित फर्म नरेशचंद मनोज कुमार की दुकान नंबर-74 के ऊपर किराए पर रहता है। नौ जून मंगलवार की शाम वह अपने परिवार के साथ होडल स्थित अपने घर गया था। अगले दिन बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौटा तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान गायब था। चोरी का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी एएसआई नेपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायक के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article