फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   There will be a shortage of drinking water

पेयजल की किल्लत होगी दूर

Sat, 24 Jul 2021 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
There will be a shortage of drinking water
होडल। हरियाणा भूमि सुधार आयोग एवं विकास निगम के चेयरमैन व विधायक जगदीश नायर ने होडल शहर में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की जल वितरण स्कीम के तहत नवनिर्मित बूस्टरों से पेयजल सप्लाई शुरू करने के कार्य का शुभारंभ किया। अब पानी की समस्या दूर हो जाएगी। इस कार्य पर 3 करोड़ 40 लाख 34 हजार रुपये की राशि खर्च हुई, जिसके तहत तीन बूस्टर में तालाब बनाने, पाइप लाइन बिछाने व स्टाफ क्वार्टर के निर्माण कार्य किए गए।
विज्ञापन

चेयरमैन जगदीश नायर ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सहयोग से होडल विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य शुरू किए गए हैं, ताकि जनता को सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस समय होडल में पेयजल आपूर्ति, बिजली सप्लाई, सड़क तथा गलियों व नालियों के निर्माण संबंधी अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस विधानसभा क्षेत्रवासियों के सहयोग से प्रत्येक गांवों व शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेयजल सप्लाई के लिए सब्जी मंडी स्थित बूस्टर नंबर-1 में 12 लाख लीटर, रेस्ट हाउस स्थित बूस्टर में 22 लाख लीटर तथा जन स्वास्थ्य विभाग के होडल स्थित मुख्य कार्यालय में स्थित बूस्टर नंबर-3 में 9 लाख लीटर पानी की क्षमता तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए इन बूस्टरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछाई गई हैं, जिसमें 45 हजार मीटर लंबी 100 एमएम की पाइपलाइन, 2 हजार 500 मीटर लंबी 150 एमएम की पाइपलाइन, एक हजार 800 मीटर लंबी 200 एमएम की पाइपलाइन तथा एक हजार मीटर लंबी 250 एमएम की पाइपलाइन तथा एक हजार मीटर लंबी 300 एमएम की पाइपलाइन बिछाई गई है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से अब होडल क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या दूर होगी और लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed