फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The spirit of patriotism will be on display at cycle rally

Palwal News: तिरंगा साइकिल रैली में दिखेगा देशभक्ति का जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism will be on display at cycle rally
आज जिला सचिवालय से पुलिस लाइन तक निकलेगी रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह में बुधवार को तिरंगा साइकिल रैली निकाली जाएगी। हर घर तिरंगा और वंदे मातरम अभियान के तहत आयोजित होने वाली यह रैली सुबह 7:30 बजे जिला सचिवालय से शुरू होकर पुलिस लाइन नूंह तक पहुंचेगी। रैली में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ युवा क्लबों से जुड़े युवा भी भाग लेंगे।

रैली को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


तिरंगा हाथों में लेकर साइकिलों पर निकलने वाले युवा देशभक्ति के नारों के जरिए राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश देंगे। रैली के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग संभालेगा, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेल विभाग विद्यार्थियों व युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने तिरंगा विद सेल्फी अभियान को भी गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों के अलावा गांवों और शहरों में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करवाने को कहा। बैठक में एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम, सीटीएम अप्रीतम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed