{"_id":"67e0603fc01ec160c805beb0","slug":"the-smuggler-caught-with-a-consignment-of-illegal-liquor-escaped-by-dodging-the-police-he-was-caught-again-after-six-hours-palwal-news-c-24-1-gr11004-112947-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध शराब की खेप के साथ धरा तस्कर चकमा देकर भागा, छह घंटे बाद फिर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध शराब की खेप के साथ धरा तस्कर चकमा देकर भागा, छह घंटे बाद फिर काबू
विज्ञापन
वाहन से 400 शराब की बोतलें बरामद, चालक खेतों के रास्ता भाग निकला
पलवल। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने नासरीगंज पटना, बिहार निवासी सिंकदर को गिरफ्तार किया, जबकि वाहन चालक सोनू मौके से खेतों के रास्ते भाग गया। गिरफ्तार आरोपी सिंकदर को थाने ले जाया गया। कुछ देर में पुलिस को चकमा देकर सिकंदर भाग निकला लेकिन पुलिस ने छह घंटे की मशक्कत के बाद उसे दोबारा पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग बल्लभगढ़ से अवैध शराब लेकर बाहर जा रहे हैं। इस सूचना पर गदपुरी थाना पुलिस ने टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर दी। एक संदिग्ध गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी लेने पर 400 से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा, वाहन पर चार अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिलीं। पुलिस ने सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को सिंकदर को जब थाने लाकर जेल में बंद किया गया, तो उसने शौच जाने की अनुमति मांगी। पुलिसकर्मी उसे बाहर लेकर गए, लेकिन वापस आने के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग गया। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को नेशनल हाईवे-19 पर स्थित सौफता मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब चालक सोनू की तलाश में जुटी हुई है। संवाद