{"_id":"6008638c8ebc3e2c504570ab","slug":"the-severage-line-stalled-in-the-collony-for-several-month-palwal-news-noi5610364181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी में कई महीनों से ठप पड़ी सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी में कई महीनों से ठप पड़ी सीवरेज लाइन
विज्ञापन
सीवरेज का गंदा पानी
- फोटो : Palwal
कॉलोनी में कई महीनों से ठप सीवरेज लाइन, लोग परेशान
होडल। पुराने जीटी रोड स्थित गोविंदम पैलेस के सामने बनी कॉलोनी में पिछले कई महीनों से सीवरेज व्यवस्था ठप होने के कारण गंदा पानी गलियों में भरा है। इस कारण कॉलोनी और सड़क मार्ग से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में सीवरेज के मेनहोल पिछले कई महीनों से जाम पडे़ हैं। इस संबंध में कॉलोनीवासी नगर परिषद से लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। अब लोगों ने इस मामले को विधायक जगदीश नायर के समक्ष उठाया है। विधायक ने समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
कॉलोनी में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज लाइन की व्यवस्था तो करा दी गई है, लेकिन रखरखाव के अभाव में सीवरेज के मेनहोल पिछले कई महीनों से जाम पडे़ हैं। मेनहोल से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनी के रास्तों और पुराने जीटी रोड पर भरा रहता है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब पानी से तीव्र बदबू आने के कारण लोग काफी परेशान है। प्रवीन, प्रताप, सुभाष, नीरज, दयाकिशन, शिवकुमार और हेतराम आदि ने बताया कि गंदे पानी के कारण कॉलोनी के रास्ते दलदल बन चुके हैं। इसमें आए दिन कोई न कोई वाहन चालक दुघर्टना का शिकार हो जाता है। अब मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी के लोग जब इस मामले की शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग से करते हैं तो विभागीय अधिकारी इसे नगर परिषद की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
सीवरेज लाइन और मेनहोल जाम होने के कारण कॉलोनी के रास्तों में गंदा पानी भर गया है। इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जाएगा और समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
- आशारानी तायल, चेयरपर्सन नगर परिषद