फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The problem of traffic jam in the city bothers drivers and passers-by

शहर में जाम की समस्या से चालक और राहगीर परेशान

Sat, 20 Mar 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The problem of traffic jam in the city bothers drivers and passers-by
पलवल। शहर में चल रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। हुडा चौक से महर्षि दयानंद आगरा चौक तक पूरे दिन जाम लगा रहता है। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि वाहन चालकों को जाम से निकालने में यातायात पुलिस कर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को भी राजमार्ग ही नहीं शहर के अंदर भी लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर छह लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा हुडा से आगरा चौक तक एलिवेटिड फ्लाईओवर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इन निर्माण कार्यों के कारण राजमार्ग पर रसूलपुर चौक को बंद है। वहीं, हुडा से आगरा चौक तक निर्माण कार्य के कारण बड़े-बड़े गाडर लगे हुए हैं। इस कारण राजमार्ग पर यातायात की स्थिति खराब हो रही है। हालांकि, यातायात और स्थानीय पुलिस कर्मी भी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए दिनभर प्रयासरत रहते हैं। लेकिन, इसके बावजूद अलीगढ़ चौक, बस अड्डा और आगरा चौक पर इतना अधिक जाम हो जाता है कि लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। राजमार्ग पर जाम लगते ही शहर के अंदर भी जाम लगना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

बड़े वाहनों के कारण लग रहा जाम
अलीगढ़, जेवर, टप्पल और दूसरी तरफ मानेसर, भिवाडी व सोहना की तरफ से आने वाले बड़े वाहन जाम का मुख्य कारण हैं। दिन निकलने के साथ ही बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण राजमार्ग पर खासकर आगरा चौक के मोड़ पर जाम लग जाता है। इससे आगरा चौक से लेकर हुडा चौक तक और आगरा चौक से मीनार गेट व सोहना मोड़ से हथीन मोड़ तक जबरदस्त जाम लग जाता है। राजमार्ग पर जाम से बचने के लिए वाहन चालक शहर के अंदर से निकलना शुरू कर देते हैं। इस कारण शहर के अंदर भी जाम लग जाता है। सुबह 8 से 10 बजे, दोपहर को 2 से 3 बजे और शाम को 7 से 9 बजे तक अधिक जाम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जाम के कारण निकलना मुश्किल हो गया है। अब बाहर निकलने से भी डर लगता है, क्योंकि एक बार जाम में फंसने के बाद दो घंटे घर तक पहुंचने में लग जाते हैं।

- ललित मित्तल, समाजसेवी पलवल
एलिवेटिड फ्लाईओवर और छह लेन के निर्माण कार्य के कारण जाम लग रहा है। लेकिन, यातायात पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी अच्छे से निभा रहे हैं और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि अपने वाहनों को सड़क किनारे न खड़ा करें। इससे जाम की समस्या बनती है। पुलिस का सहयोग कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सहयोग दें।
- रविंद्र कुमार, यातायात पुलिस प्रभारी पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed