फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   the movement of becoming of symbol of social harmony

सामाजिक सौहार्द का परिचायक बन रहा किसान आंदोलन

Tue, 19 Jan 2021 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
the movement of becoming of symbol of social harmony
नमाज अदा करते मुस्लिम - फोटो : Palwal
सामाजिक सौहार्द का परिचायक बन रहा आंदोलन
विज्ञापन

प्रवीण बैंसला
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन सामाजिक सौहार्द का परिचायक बन रहा है। जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर किसान एक मंच पर संगठित होकर अनेकता में एकता का उदाहरण दे रहे हैं। धरने पर किसान एक-दूसरे के धर्मों का भरपूर सम्मान कर रहे हैं। वहीं, किसानों की सामूहिक संस्कृतियां भी नजर आ रही हैं। धरने पर सुबह गुरुवाणी के साथ दोपहर को नमाज पढ़ी जाती है। वहीं, शाम को भजन-कीर्तन होते हैं। सभी धर्मों के लोग साथ में बैठकर लंगर छकते हैं और आंदोलन के संबंध में रणनीतियां तैयार करते हैं।
दो दिसंबर को मध्य प्रदेश से सिख समुदाय के किसान दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने रोका तो वहीं पर धरना शुरू कर दिया। दूसरे दिन बुंदेलखंड के हिंदू समुदाय के लोग धरने में पहुंच गए। इसके बाद क्षेत्रीय किसानों ने धरने को समर्थन देना शुरू कर दिया। पूरे देश के राज्यों से विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग धरने के समर्थन में पहुंचने लगे। आंदोलन आगे बढ़ा तो मेवात से मुस्लिम समाज के लोग भी धरने को समर्थन देने पहुंच गए। पूरे देश का किसान संगठित हुआ तो विभिन्न धर्मों की सामूहिक संस्कृति भी धरने पर नजर आने लगी। सुबह और शाम सिख समुदाय के लोग गुरुवाणी का पाठ करते हैं। दोपहर के समय धरने में आए मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करते हैं। बीच-बीच में हिंदू समाज द्वारा आई महिलाएं ब्रज के भजन प्रस्तुत करती हैं। इस दौरान सभी किसान एक-दूसरे के धार्मिक आयोजन को पूरा सम्मान देते हैं।
विज्ञापन

रचनाएं पेश कर किसानों का बढ़ाया उत्साह
आंदोलन स्थल पर कवि और चौपाई कलाकार अपनी रचनाएं पेश कर किसानों का उत्साह बढ़ाते रहते हैं। मंगलवार को ‘तेरी कौन सूने हल जोता, भोले मजदूर किसान या आजादी में मिट्टी में मिल गई शान’ गीत के जरिए खूब वाहवाही लूटी। कोसीकलां से आए कवि मूलचंद धानौतियां ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed