फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The meeting of Zilla Parishad members was ruckus, 10 members boycotted

Palwal News: हंगामेदार रही जिला परिषद सदस्यों की बैठक, 10 सदस्यों ने किया बहिष्कार

Mon, 01 May 2023 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The meeting of Zilla Parishad members was ruckus, 10 members boycotted
राशि आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिला परिषद सदस्यों की बैठक सोमवार को जिला परिषद कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद 10 सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। ग्रांट आवंटन को लेकर पार्षदों ने गहरा रोष जताया। आरोप था कि दो वार्डों को विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई, जबकि तीन वार्डों को एक रुपया भी नहीं दिया गया है। बैठक में मौजूद महिला सदस्यों के पति को बाहर निकाल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद की चेयरपर्सन आरती रावत ने की, जबकि संचालन जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने किया।

बैठक का बहिष्कार कर बाहर आए सदस्य बलराम, हेमलता, अजीत रावत, चन्द्रकांता, पुष्पा, अंजू, उमेश, हरवंश, रेखा और मीणा ने बताया कि विकास कार्यों के लिए आवंटित की गई राशि में भेदभाव किया गया है। बंटवारे पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कई पार्षदों ने इसमें भ्रष्टाचार की बात कही। पार्षद कुलवीर देशवाल ने सदस्यों पर रुपये लेने के आरोप लगाए। आरोपों से बौखलाए पार्षदों ने कहा कि वे नाम उजागर करें। नाम उजागर नहीं करने पर 10 पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक में जिला परिषद चेयरमैन आरती रावत, वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह, कुलवीर देशवाल, गायत्री, तबुस्सम, आरिफा वकार, राजेश, यामीन, सतीश सहित 10 पार्षदों के मौजूद होने की बात कही गई।
विज्ञापन


जिला परिषद के सीईओ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बैठक में चेयरमैन के पक्ष में समर्थन रहा। सर्वसम्मति से चेयरमैन को विकास कार्यो के लिए राशि आवंटन करने का अधिकार दिया गया। विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई है और सभी पार्षदों को विकास कार्यों की लिस्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed