फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The main accused who killed the youth arrested

युवक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The main accused who killed the youth arrested
पलवल। सोहना रोड स्थित सैनी नर्सरी के समीप तीन दिन पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की अपराध जांच शाखा ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर गहन पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई एक पिस्टल, तीन रौंद, दो मैगजीन व एक बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि पलवल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रोहित का यश तिवारी के साथ किसी बात को लेकर वर्ष 2019 में झगड़ा हुआ था। यश तिवारी तभी से रोहित से रंजिश रखे हुए था। शनिवार को यश तिवारी रोहित से मिलने सैनी नर्सरी के पास पहुंच गया। जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी राजबीर मौजूद था। कुछ देर बाद यश तिवारी बाइक पर सवार होकर मौके पर आ गया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। कुछ देर बात करने के बाद यश ने बंदूक निकाली और रोहित पर चला दी, परंतु गोली नहीं चली। मौका देख रोहित खेतों की तरफ भाग गया। जिसके बाद उसने मौके पर खड़े राजबीर के सीने में मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मामले में जैंदीपुरा मोहल्ला निवासी मृतक राजबीर के भाई राजू की शिकायत पर एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

जांच में जुटी अपराध जांच शाखा पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजबीर की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी यश तिवारी किठवाड़ी चौक पर मौजूद है। जो कि कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित करके मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया गया और जब आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, एक पिस्टल, 3 रौंद व दो मैगजीन को बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का एक अन्य साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। जिसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed