फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The machine was inaugurated but ultrasound is not being done.

Palwal News: मशीन का उद्घाटन तो हुआ पर नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The machine was inaugurated but ultrasound is not being done.
रेडियोलॉजिस्ट न होने से नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का लाभ
विज्ञापन

नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, महिलाओं के निजी केंद्रों पर करवानी पड़ती है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। साढ़े पांच लाख की जनसंख्या वाले हथीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त है। इस कारण महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह बनी हुई है कि अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन थियेटर तो बनाया गया है। ऑपरेशन से पूर्व मरीज की हालत का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड करने की व्यवस्था नहीं है। गर्भवतियों के लिए अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी होता है। सरकार ने अल्ट्रासाउंड मशीन तो उपलब्ध करा दी, परंतु रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करना भूल गई। इस कारण अल्ट्रासाउंड मशीन का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। आज भी अल्ट्रासाउंड मशीन ताले के अंदर बंद पड़ी है। इलाके की महिलाओं विशेषकर गर्भवतियों को हर महीने की नौ तारीख को एवं अन्य कार्य दिवसों में जांच के लिए बुलाया तो जाता है, परंतु अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था नहीं की जाती। इस कारण महिलाओं को निराश वापस लौटना पड़ता है।
हथीन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले सात साल में कई बार घोषणा की गई कि अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कई बार मशीन संचालन के लिए उद्घाटन भी हुए, परंतु मशीन कभी नहीं चली। अंतिम बार 12 मार्च 2020 को क्षेत्र के भाजपा के तत्कालीन विधायक प्रवीण डागर एवं तत्कालीन सीएमओ ब्रह्मदीप ने खुद स्वास्थ्य केंद्र पर आकर उद्घाटन किया, लेकिन अल्ट्रासाउंड किसी भी मरीज का नहीं हुआ। मशीन बंद कमरे में ही शोभा बढ़ा रही है। जब भी कोई मरीज आता है उसे बाहर से ही अल्ट्रासाउंड कराकर लाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में सरकार ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती ही नहीं की है। इस कारण मशीन चलाने की व्यवस्था ही नहीं हो पाई है। मरीजों को निजी केंद्रों पर महंगे दरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का लाभ भी इस कारण गर्भवती महिलाओं को नही मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन चालू कराने एवं रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग को लेकर मैंने मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि अल्ट्रासाउंड न होने से गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अविलंब उचित एवं स्थायी व्यवस्था की मांग की है। - आभा सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन कमरे में बंद रहने से महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार को इस विषय में अविलम्ब यथोचित कदम उठाकर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करनी चाहिए। - अर्चना आर्य, स्थानीय निवासी

स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। महंगी कीमत पर गरीब महिलाएं कई बार बाहर से अल्ट्रासाउंड नहीं करा पाती हैं। - सविता शर्मा, स्थानीय निवासी
इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से संपर्क साधकर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की गई है। शीघ्र ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की उम्मीद है। -सूरज पांडेय सीएम विंडो एमीनेंट

रेडियोलॉजिस्ट तैनाती की मांग उच्च स्तर पर की गई है, शीघ्र ही व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि हथीन के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पैनल में लेकर महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रवर चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. जयभगवान जाटान, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed