{"_id":"62642bb6f6b6e33089630d56","slug":"the-heat-is-not-letting-out-and-the-power-cuts-are-not-allowing-it-to-stay-inside-palwal-news-noi6445979162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बाहर नहीं निकलने दे रही और बिजली के कट अंदर नहीं रहने दे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बाहर नहीं निकलने दे रही और बिजली के कट अंदर नहीं रहने दे रहे
विज्ञापन
The heat is not letting out and the power cuts are not allowing it to stay inside.
पलवल। भीषण गर्मी और बिजली के कटों ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि वे न तो घरों के अंदर बैठ पा रहे हैं, न ही बाहर जा पा रहे हैं। बाहर आग उगलती धूप और अंदर बिजली गुल रहने पर उमस भरी गर्मी लोगों को अब बीमार कर रही है। गर्मी बढ़ने और बिजली कटों के कारण लोगों में उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या होने लगी है, जिससे अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।चिकित्सक भी लोगों को गर्मी में घर से बाहर कम निकलने की सलाह दे रहे हैं। हालात ये हैं कि लोग रात को गाड़ियों में तथा बाहर होटलों में जाकर रात गुजार रहे हैं। वहीं, जो लोग बाहर नहीं जा सकते, वे स्वयं जागकर हाथ के पंखों और पुस्तकों से हवा कर बच्चों को सुलाने के प्रयास में लगे रहते हैं।
शनिवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सात बजे जैसे ही सूर्य देव के दर्शन हुए तो गर्मी बढ़नी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, गर्मी बढ़ती गई। सुबह 10 बजे तो तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद तापमान 41 डिग्री पर था, जो शाम पांच बजे तक नीचे नहीं आया। इस तापमान में सड़कों पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। लोग इस भीषण आग उगलती गर्मी से बचने के लिए घरों व संस्थाओं के कार्यालय में जाकर बैठते तो बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों का वहां तक बैठना मुश्किल हो गया। छोटे बच्चों में तो अधिक गर्मी से चेहरे और शरीर पर दाने निकलने लगे हैं, जिससे माता-पिता भी घबरा रहे हैं। उधर, बुजुर्गों को भूख कम लगने लगी है, जिससे उनका स्वास्थ्य भी गिरने लगा है।
बच्चों को हो रही ज्यादा दिक्कत
शनिवार को कई स्कूूलों में छुट्टी होने के कारण माता-पिता ने बच्चों को डांट कर गर्मी से बचाव के लिए घर में रोका, लेकिन बार-बार लग रहे बिजली के कटों के कारण बच्चे भी परेशान रहे, जिससे माता-पिता खासा परेशान दिखे। इतना ही नहीं अपने बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए महिलाओं ने हाथ में पंखे व पुस्तकें लेकर बच्चों पर हवा कर उन्हें सुलाने का प्रयास किया, लेकिन गर्मी इतनी अधिक थी कि बच्चों को सुलाना तक मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
पसीना अधिक देर तक रुकने से निकल रहे दाने
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला नागरिक अस्पताल सहित सरकारी और निजी अस्पतालों में उल्टी, दस्त व एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। बच्चों और बुजुर्गों के शरीर पर दाने होने तथा खुजली की समस्या अधिक मिल रही है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉॅ. कपिल ने बताया कि गर्मी अधिक बढ़ने तथा बिजली गुल रहने से लोगों को पसीना अधिक निकल रहा है। पसीना अधिक देर तक रहने से शरीर में दाने निकल आते हैं। बच्चे व बुजुर्ग उसे खुजलाकर छील देते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है। कोशिश करें कि बच्चों को पसीना आते ही उसे गीले कपड़े से साफ कर दें तथा घर से बाहर कम जाने दें। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं तथा गर्मी से बचाकर रखें।