{"_id":"601580e08ebc3e54387c2116","slug":"the-farmers-kept-a-two-hour-silent-fast-and-fast-palwal-news-noi5627787128","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने रखा दो घंटे का मौन व्रत और उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने रखा दो घंटे का मौन व्रत और उपवास
विज्ञापन
पलवल। किसान आंदोलन के तहत पलवल में चल रहा धरना खत्म हो गया, लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन अभी भी जारी है। शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों ने गांधी सेवाश्रम में दो घंटे का मौन व्रत व उपवास रख आंदोलन को आगे भी जारी रखने एलान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बताए शांति के मार्ग पर चलकर आंदोलन आगे जारी रखा जाएगा।
गांधी सेवाश्रम में सर्व प्रथम किसानों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद दो घंटे का मौन व्रत व उपवास रखा। अध्यक्षता करते हुए स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि सरकार ये न समझे कि किसान डर गए हैं। सरकार ने जिस तरह से गणतंत्र दिवस पर आयोजित ट्रैक्टर रैली में अपने लोगों को भेजकर उपद्रव कराया व लालकिले पर झंडा फहरवाकर किसानों को बदनाम करने का काम किया है। उसे किसानों द्वारा जल्द ही दुनिया के सामने लाया जाएगा। किसान किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं हैं। गंगाजल पीकर सभी ने उपवास समाप्त किया। इस मौके पर रतन सिंह सौरोत, महेंद्र चौहान, धर्मचंद, रूपराम, राजेश बही, सोहन पाल चौहान, रामशरण चौहान, होशियार, समंदर सिंह, बादाम धतीर आदि उपस्थित रहे।
पुलिस रख रही है गतिविधियों पर नजर
एक तरफ किसान लगातार आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बना रहे हैं, वहीं पुलिस और गुप्तचर विभाग किसान नेताओं पर नजर रखे हुए है। शनिवार को भी सुबह से ही पुलिस किसानों द्वारा आयोजित मौन व्रत कार्यक्रम स्थल पर तैनात रही।
विज्ञापन
पलवल अनाज मंडी में महापंचायत आज
किसान संघर्ष समिति की ओर से रविवार को पलवल अनाज मंडी में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए किसान नेता गांव-गांव जाकर लोगों व किसानों से संपर्क कर रहे हैं। किसानों का कहना था कि महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर जिले में धारा 144 लगी हुई है। उसके बावजूद आयोजित की जा रही महापंचायत पर पुलिस की पूरी नजर है।