फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The family members were adamant for not performing the last rites, the body of the young man was found in the Ujina drain on Friday

शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिजन,उजीना ड्रेन में शुक्रवार को मिला था युवक का शव

Sat, 02 Oct 2021 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The family members were adamant for not performing the last rites, the body of the young man was found in the Ujina drain on Friday
होडल में प्रदीप के परिजनों को समझाते पूर्व विधायक उदयभान - फोटो : Palwal
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उजीना ड्रेन से मिले आदर्श कॉलोनी निवासी प्रदीप के शव को लेकर परिजन और आसपास के सैकड़ों लोग गढ़ी रोड स्थित शमशान घाट पहुंच गए, लेकिन काफी देर तक अंतिम संस्कार नहीं किया। थाना प्रभारी अनूप सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। परिजनों की मांग थी कि प्रदीप की हत्या की गई है और इस मामले में लिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, पुलिस ने प्रदीप के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बाद में मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक उदयभान भी श्मशान घाट पहुंच गए और परिजनों को काफी समझाने के बाद अंतिम संस्कार कराया। वही,ं पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदीप राजमार्ग स्थित अमन ढाबे पर आइसक्रीम बेचता था। बृहस्पतिवार देर शाम से लापता था। परिजनों ने इस मामले में थाना पुलिस को शिकायत थी दी थी, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद प्रदीप का शव बरामद हुआ। प्रदीप के पिता लक्ष्मण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदीप कुमार उजीना ड्रेन के निकट अमन ढाबे पर आइसक्रीम बेचता था। सोनू निवासी कोसी कलां के साथ पार्टनरशिप में कार्य करने का समझौता हुआ था। उसने अपने हिस्सेदारी के साढे़ बारह हजार रुपये नहीं दिऐ थे, मांगने पर उसने उसे अपने निवास पर कोसी बुलाया था। लेकिन, प्रदीप ने वहां जाने से मना कर दिया। शुक्रवार को प्रदीप शाम 7 बजे अमन ढाबे पर पहुंच गया। लगभग 8:30 बजे किसी व्यक्ति का फोन आया था। इसके बाद से प्रदीप ढाबे से गायब था। शिकायत में बताया कि रात को लगभग एक बजे से उसकी तलाश शुरू कर दी थी। तलाश करते समय उन्हें प्रदीप की चप्पल नाले में तैरती हुई मिली। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। बाद में पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेन से शव बरामद किया। इसकी पहचान प्रदीप के रूप में हुई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रदीप के शव को लेकर सैकड़ों लोग श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन परिजन इस बात पर अड़ गए कि प्रदीप की हत्या कर शव को ड्रेन में फेंका गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले का शीघ्र ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed