{"_id":"6823878eb5c52efce00754e2","slug":"the-driver-was-trying-to-escape-after-hitting-the-car-he-collided-with-another-car-palwal-news-c-24-1-as11003-114467-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कार में टक्कर मार चालक भागने की कर रहा था कोशिश, दूसरी गाड़ी से जा भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कार में टक्कर मार चालक भागने की कर रहा था कोशिश, दूसरी गाड़ी से जा भिड़ा
विज्ञापन
दो मासूम सहित नौ घायल, एक की हालत गंभीर, फरीदाबाद किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मोहन बाबा मिलकपुर से रविवार की रात लौट रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब एक तेज रफ्तार वाहन ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर भागने की कोशिश में सामने से आ रही उनकी गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गाड़ी में सवार नौ लोग घायल हो गए, जिनमें दो मासूम भी शामिल हैं। हादसा जैंदीपुरा हनुमान मंदिर चुंगी के पास हुआ।
घायल अनिल निवासी गांव कारना, थाना शहर पलवल ने पुलिस को बताया कि वह गाड़ी में परिवार सहित घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने पहले अन्य गाड़ी को टक्कर मारी और फिर उनकी गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। घायलों में अनिल, पत्नी रेनू, मां प्रेमवती, भाई सुनील, बहन सीमा, दो भांजे हर्ष और ऋतिक, जानवी और दीपिका शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से पलवल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक गंभीर घायल को फरीदाबाद रेफर कर दिया गया। सभी की मेडिकल रिपोर्ट बनाई गई है, जिसमें चिकित्सकों ने कई घायलों की हालत गंभीर बताई है। गाड़ी चालक मौके से भाग गया लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने गाड़ी (जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी) को जब्त कर लिया है और उसे थाने के अहाते में खड़ा करवा दिया गया है।