फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The district received development projects worth more than Rs 125 crore.

Palwal News: जिले को मिले 125 करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट

Fri, 17 Oct 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 17 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The district received development projects worth more than Rs 125 crore.
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ जिला स्तरीय जन विश्वास-ज
-हरियाणा सरकार का एक वर्ष सुशासन और विकास का प्रतीक: कृष्णपाल गुर्जर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का एक वर्ष जन विश्वास, सुशासन और जनकल्याण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल जिले में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और सरकार ने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। गुर्जर शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जन विश्वास–जन विकास समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की।

गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पलवल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 63 करोड़ 62 लाख रुपये, शहरी क्षेत्रों के लिए 39 करोड़ 50 लाख रुपये और 57 गांवों की फिरनियों के लिए 22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि बुनियादी ढांचा, सड़क, पेयजल, सीवरेज और सामुदायिक विकास परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। हरियाणा सरकार ने विकास को जनभागीदारी से जोड़कर सुशासन की नई मिसाल पेश की है, उन्होंने कहा कार्यक्रम में सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट का विमोचन किया गया और पंचकूला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सीधा प्रसारण दिखाया गया। गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के चार स्तंभ नारी शक्ति, युवा, किसान और गरीब परिवार हरियाणा की नीतियों का आधार हैं। सरकार ने अंत्योदय और जनकल्याण को केंद्र में रखकर कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पहली नवंबर से पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी जाएगी। गरीब परिवारों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, किडनी मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस और किसानों को 24 फसलों का भुगतान 48 घंटे में डीबीटी से किया जा रहा है। वहीं नकली बीज व खाद बेचने वालों के खिलाफ 5 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन को साकार करने के लिए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला हरियाणा में सुशासन और जनभागीदारी का उदाहरण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसपी वरुण सिंगला, एसडीएम ज्योति, नगर आयुक्त मनीषा शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों पर फिल्म और गीतों के माध्यम से प्रस्तुतियां भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed