फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   the distance from noida to faridabad will decrease

फरीदाबाद से घटेगी नोएडा की दूरी, जमीन अधिग्रहण की शुरू हुई तैयारियां

Wed, 22 Jul 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
the distance from noida to faridabad will decrease
अब फरीदाबाद से नोएडा जाना होगा आसान
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव मंझावली में यमुना नदी पर बन रहे पुल को फरीदाबाद शहर से जोड़ने के लिए सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए जमीन खरीदने की तैयारियां प्रशासन की तरफ से तेज कर दी गई हैं। जमीन देने के लिए किसानों के सहमति पत्र ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। योजना परवान चढ़ते ही नोएडा और फरीदाबाद के बीच सीधा संपर्क हो जाएगा। इसके साथ ही दो प्रदेशों के इन दो प्रमुख औद्योगिक जिलों के बीच की दूरी भी घट जाएगी। फरीदाबाद से नोएडा को जोड़ने के लिए कुल 24 किलोमीटर लंबी परियोजना पर काम हो रहा है। इसके तहत लगभग 19 किलोमीटर की सड़क फरीदाबाद में और 5 किलोमीटर की सड़क नोएडा में बनाई जानी है। मंझावली गांव में यमुना नदी पर 630 मीटर लंबा फोर लेन पुल बन रहा है। पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक साल में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। पुल को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए मंझावली से खेड़ी पुल की तरफ आने वाली सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके लिए लगभग 25 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इस सड़क के लिए गांव मंझावली और चिरसी में बाईपास रोड भी बनाई जाएगी, जिसके लिए जमीन अधिगृहित की जानी है।
------
किस जमीन पर है ऋण, जांच रहा प्रशासन
जमीन अधिग्रहण से पहले जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग यह जांच रहा है कि किन किसानों ने अपनी जमीन पर ऋण ले रखा है। जिन किसानों की जमीन पर लोन है, उसके निपटान पर भी मंथन चल रहा है। ऋण मुक्त होने के बाद ही जमीन खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जमीन के रेट पहले ही तय हो चुके हैं, जिसके बारे में डीसी की तरफ से एक सर्टिफिकेट जारी कर सरकार के पास भेजा जाएगा और कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी होगी। सड़क को चौड़ा करने की राह में आ रही दूसरी बाधाओं को भी दूर करने की दिशा में काम हो रहा है। रोड के रास्ते में आ रहे पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

------
मंझावली पुल परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसके लिए जमीन खरीदी जानी हैं। कागजी कार्रवाई पूरी कर जल्द ही जमीन खरीदने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, जिसके बाद सड़क पर काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed