फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The claims of the Nagar Parishad are in the air, there is only waterlogging on the ground

Palwal News: नगर परिषद के दावे हवा में, जमीन पर सिर्फ जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
The claims of the Nagar Parishad are in the air, there is only waterlogging on the ground
नगर परिषद के सफाई दावों की खुली पोल, सब्जी मंडी और बस अड्डा पानी में डूबे
विज्ञापन

जलभराव से बाजार ठप, सफाई पर लाखों खर्च के बाद भी राहत नहीं
सफेदा पेड़ गिरने से हाईवे पर घंटों तक बाधित रहा यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल/हथीन। बारिश के बाद शहर के सभी प्रमुख स्थान पानी में डूबे हुए हैं। 26 से 27 अगस्त के बीच हुई भारी बारिश ने जिले के कई तहसीलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश ने न सिर्फ जनजीवन अस्त व्यस्त किया बल्कि नगर परिषद के सफाई को लेकर किए गए हवा हवाई दावों की भी पोल खोल दी। नागर परिषद ने मानसून से पहले करीब 58 लाख रुपये खर्च कर नालियों की खुदाई व सफाई करवाई थी लेकिन बारिश के साथ हुए जलभराव ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या सफाई अभियान पर्याप्त व प्रभावी था।
शहर के पॉश इलाकों में सुमार हुड्डा सेक्टर-2 जाने वाली सड़क, सब्जी मंडी, रेलवे रोड और बस अड्डा सभी जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में पानी का स्तर इतना ज्यादा है कि दुकानदार, यात्री व आम नागरिक बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, पलवल में 45.0 मिमी, होडल 14.0 मिमी, हथीन में 15.0 मिमी, हसनपुर 8.0 मिमी और बहिन में 14.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इन आंकड़ों के बीच सबसे अधिक प्रभाव पलवल शहर में देखने को मिला है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी और बाजार प्रभावित

सब्जी मंडी में जलभराव के कारण व्यापार लगभग ठप हो गया है। ग्राहकों को भी रोजमर्रा की खरीदारी में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण कई लोग घर लौटने के लिए वैकल्पिक रास्ते अपनाते दिखे। बस अड्डे पर प्रवेश मार्ग से लेकर निकास मार्ग तक पानी भरा होने के कारण यात्रियों को बसों तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नगर परिषद की अनदेखी से स्थानीय नागरिक व व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया है। नागरिकों का कहना है कि हर साल शहर पानी में डूब जाता है। एक विभाग के अधिकारी दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी का ठीकरा फोड़ देते है। परेशानी तो आम जनता को उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बरसात में सफेदा के पेड़ गिरे, हाईवे पर यातायात ठप

स्टेट हाईवे पर भंगुरी गांव के पास तेज हवाओं व बारिश से सफेदा के पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे यातायात घंटों बाधित रहा और दोनों ओर वाहन फंसे रहे। सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाए। देर शाम आवागमन बहाल हो सका।

-------------------------------


पिछले दो दिन से भारी बारिश होने के कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या हुई है। इसको देखते हुए सभी प्रमुख स्थानों पर सुपर सकर मशीन लगवाई हैं। मशीन की मदद से पानी को निकाला जा रहा है।– मनीषा शर्मा, जिला नगर आयुक्त, पलवल


बस अड्डा काफी पुराना बना हुआ है और नालियों का निर्माण बस अड्डे के स्तर से ऊपर हो गया है। इसके कारण बस अड्डे का पानी नालियों में नहीं जा पाता है। हमने पंप की मदद से पानी का निकासी करवा रहे हैं। यात्रियों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।– नवनीत कुमार, जीएम, बस डिपो पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed