{"_id":"67fc0fee032d933b6d0e870f","slug":"the-body-of-the-murdered-youth-was-thrown-into-the-yamuna-river-palwal-news-c-24-1-as11003-113593-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हत्या कर युवक का शव यमुना नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हत्या कर युवक का शव यमुना नदी में फेंका
विज्ञापन
-पोस्टमार्टम के दौरान हुआ वारदात का खुलासा,
- पुलिस ने केस दर्ज कर शव की पहचान की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। कस्वा हसनपुर में स्थित गांव अतवा-बिलोचपुर यमुना नदी में तीस वर्षीय एक युवक का सड़ा-गला शव पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम करवाया। डॉक्टरों की टीम द्वारा दी गई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में युवक के सिर पर वजनदार हथियार से वार व गले को काटकर युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया हैं।
गांव अतवा निवासी 12वीं के कक्षा के छात्र फिरोज ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 11 मार्च को वह यमुना नदी पर बने बांध के समीप शौच करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसे 30 वर्षीय युवक का शव नदी के पानी में तैरता हुआ मिला। मृतक युवक टी-शर्ट व पेंट पहने हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। हसनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने जब मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम किया तो युवक की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का खुलासा हुआ हैं। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की टीम ने मृतक युवक के शरीर पर छः बाहरी चोटें मारे जाने की पुष्टि की हैं।वहीं, मृतक युवक की मौत सिर पर वार करने के अलावा गले की नस काटने सहित हत्या की नीयत से मारी गई चोटों से हुई हैं। पुलिस मृतक युवक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।