{"_id":"600dbc128ebc3ef9155108b5","slug":"the-asaavta-sailoty-road-did-not-last-even-two-month-palwal-news-noi5617889179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह भी नहीं चली असावटा से सैलोटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह भी नहीं चली असावटा से सैलोटी सड़क
विज्ञापन
पलवल। करीब दो माह पूर्व बनी असावटा से सैलोटी सड़क धंसने लगी है। यह जगह-जगह से उखड़ रही है। ग्रामीण घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। रजवाहे की पुलिया के ऊपर तो सड़क पर दो फुट चौड़ा गड्ढा है। इससे हादसे का खतरा है। बचने के लिए राहगीरों ने गड्ढे में लकड़ियां डाल दी हैं। फिर भी यहां हादसे हो रहे हैं।
इस मामले की शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कर दी गई है। दरअसल, रसूलपुर व बामनीखेड़ा फाटक पर ऊपरगामी पुल बनाने का काम चल रहा है। दोनों सड़कों पर रास्ता बंद होने के कारण यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोड़ से गांव असावटा, सैलोटी व दीघोट होते हुए हसनपुर की तरफ जाता है। दो सालों से इस सड़क पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। इससे सड़क पूरी तरह उखड़ गई। करीब दो माह पूर्व इसका दोबारा निर्माण किया गया, परंतु यह उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। रजवाहे की पुलिया नीचे धंस गई है।
सरकार भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन की बात करती है, परंतु दो महीने पहले बनी सड़क ही धंसने लगी है। यह साफ तौर पर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल दर्शा रहा है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
- संत सिंह, निवासी सैलोटी
सड़क के बीचों-बीच गड्ढा हो गया है, जो कई बार नजर नहीं आता। इससे रोज हादसे हो रहे हैं। गड्डे से बचाव के लिए इसमें लकड़ियां भर दी गई हैं, परंतु फिर भी कोई न कोई वाहन इसमें फंस ही जाता है।
- गिर्राज, निवासी सैलोटी
इस बारे अब तक शिकायत नहीं मिली है। मैं तुरंत एसडीओ को भेजकर मामले की जांच कराऊंगा। यदि सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाई गई है, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- एनके यादव, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग