फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The accused who hit the police party stationed at the naka and injured him arrested

नाका पर को तैनात पुलिस पार्टी को टक्कर मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jan 2022 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
The accused who hit the police party stationed at the naka and injured him arrested
हथीन। गोतस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक आरोपी ने बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। तस्कर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहीं दो अन्य आरोपी फरार हो गए। आरोपी के पास से खुर्जी में भरा हुआ बीफ भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

उटावड़ थाना प्रभारी निरीक्षक छतर पाल ने बताया कि हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ क्राइम पड़ताल उटावड़ चौक पर मौजूद था। उन्हें मुखबिर से सूचना मिलीकि कुछ बाइक तस्कर बीफ बेचने के लिए गांव रुपड़ाका से उटावड़ आ रहे हैं। सूचना पर होडल-नूहं रोड पर मस्जिद से पहले नाकाबंदी कर दी गई। करीब 15/20 मिनट बाद उटावड़ चौक की तरफ से तीन बाइक आती दिखीं। पुलिस के रोकेने पर दो व्यक्ति बाइकों को मोड़कर भागने में कामयाब हो गए। एक आरोपी ने बाइक से सीधी टक्कर होमगार्ड विजय को मारी। आरोपी को बाइक समेत पुलिस ने दबोच लिया। बाइक के दोनों तरफ लटकी प्लास्टिक की खुर्जी में बीफ भरा हुआ मिला। आरोपी की पहचान रहीस उर्फ कल्लू निवासी उटावड़ थाना जिला पलवल के रूप में हुई। भागे आरोपियों की पहचान हक्कू व ताहिर वासीयान बताई गई। खुर्जी से करीब 70 किलो प्रतिबंधित मीट पाया गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया। आरोपी से बरामद बाइक चोरी की पाई गई है, जिस संबंध में अलग से धारा जोड़ी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रहीस उर्फ कल्लू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed