{"_id":"5f50f4198ebc3e54397f90a0","slug":"tention-in-the-village-alimave-after-firing-on-two-side-palwal-news-noi533789511","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में फायरिंग के बाद ग्राम आलीमेव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में फायरिंग के बाद ग्राम आलीमेव में तनाव
विज्ञापन

हथीन। ग्राम आलीमेव में बुधवार को एक युवक को कथित रूप से अकारण पीटे जाने के मामले को लेकर दो गुटों में पथराव और फायरिंग हुई। इसके बाद से गांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली हैं। दोनों गुटों के 28 लोगों के खिलाफ हवाई फायरिंग करने, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार को एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया था। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पथराव के साथ दोनों ओर से फायरिंग भी की गई थी। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। बहीन थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद गांव का दौरा कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, फिर भी दोनों पक्षों के बीच हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को दिनभर शांति रही। पुलिस दोनो पक्षों पर लगातार नजर बनाए हुए है। थाना प्रभारी ने बताया कि जाकिर की शिकायत पर शकरुल्ला, अयूब, साजिद, बिलाल, अजरुद्दीन, जाकिर, आसिफ, शाकिर, वजीर, मुजीबुर्रहमान, तौफीक, सलमान एवं लुक्की के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा केस इख्लास की तरफ से जानू, जाकिर, सद्दीक, जाहिद, लुकमान, अरशद, यासिर, इरफान, मोइन, नसीम, यासर, मम्मन, मुस्तफा, जुबेर, ख़ुर्शीदन एवं मैमुना के खिलाफ दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।