फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ten thousand people will now get clean water every day, there will be no problem

Palwal News: दस हजार लोगों को अब रोज मिलेगा स्वच्छ पानी, नहीं होगी कोई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand people will now get clean water every day, there will be no problem
हथीन के सात वार्डों में बिछाई गई नई पेयजल लाइनें, पेयजल आपूर्ति में हुआ सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। नगर पालिका की चेयरपर्सन रेणु लता की सिफारिश पर जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के सात वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए नई पाइप लाइनें बिछाई गई हैं। यह कार्य अमृत योजना के तहत करवाया गया है, जिस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र शर्मा व नगर पालिका चेयरपर्सन के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने इस कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-3, 4, 5, 6, 7, 8 और 13 में अब पेयजल का संकट पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इन इलाकों में रहने वाली लगभग दस हजार की आबादी को अब रोजाना पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


सुमित राजपूत ने बताया कि नगर के सभी वार्डों में पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अमृत योजना के तहत एक विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत शहरभर में पेयजल आपूर्ति का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है, जिस पर छह करोड़ रुपये से अधिक का बजट तय किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले कुछ इलाकों में दूषित पानी की समस्या सामने आती थी, लेकिन अब नई पाइपलाइन बिछने से वह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए नगर पालिका पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारी और कर्मचारी इस योजना को समय पर और गुणवत्तापूर्वक पूरा करने में जुटे हुए हैं। लोगों ने भी नगर पालिका की इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed