फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Team that went to catch electricity theft attacked, case registered against 5

Palwal News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, 5 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Team that went to catch electricity theft attacked, case registered against 5
नगीना। कस्बे के अनुसूचित मोहल्ले में बीती एक फरवरी को बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली विभाग की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती एक फरवरी को नगीना कस्बे के अनुसूचित मोहल्ले में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर रोहताश, श्याम, प्रवीण, राजपाल व सुमित बंचारी आदि ने टीम पर हमला कर दिया। इसमें जेई सहित दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया। आसिफ प्रधान ने बताया कि कई दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात से नाराज होकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को विरोध जताते हुए नारेबाजी की थी। नगीना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed