{"_id":"6b05e32a98e459342f081b9b","slug":"team-sent-to-stop-illegal-mining-attacked-two-employees-injured-palwal-news-c-24-1-pal1008-130511-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल
विज्ञापन
लिखी के मच्छीपुरा मोड़ पर चेहरे ढककर पहुंचे 8-9 लोगों ने की मारपीट
07 नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल/ पलवल। जिले में अवैध खनन और रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करना खनन विभाग की टीम के लिए चुनौती बनता जा रहा है। नया मामला गांव लिखी के मच्छीपुरा मोड़ का है, जहां अवैध रूप से यमुना की रेत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने जा रही खनन विभाग की टीम पर 8-9 लोगों ने हमला कर दिया।
चेहरे ढककर पहुंचे आरोपियों ने कर्मचारियों को घेरकर पीटा। इस दौरान एक खनन रक्षक को ट्रैक्टर से नीचे गिराकर टायर के नीचे धकेलने का प्रयास किया गया। इसके बाद ट्रॉली में भरी रेत सड़क पर खाली कर दी। हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। खनन निरीक्षक की शिकायत पर हसनपुर थाना पुलिस ने सात नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चालक ने नहीं दिखाया ई-रवाना बिल
खनन निरीक्षक कोमल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 नवंबर मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे वह वरिष्ठ खनन रक्षक अर्जुन सिंह, खनन रक्षक सुधीर और हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल गौरा सिंह के साथ सरकारी बोलेरो में अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान यमुना की रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। चालक रेत परिवहन से संबंधित ई-रवाना बिल नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर नजदीकी थाने ले जा रही थी।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
गांव लिखी के मच्छीपुरा मोड़ के पास चेहरे ढककर पहुंचे 8-9 लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली का रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने ट्रैक्टर पर सवार अर्जुन सिंह और गौरा सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। अर्जुन सिंह को नीचे गिराकर ट्रैक्टर के टायर के नीचे धकेलने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों को जबरन वाहन से उतारकर सड़क पर घसीटा और ट्रॉली में भरी रेत बीच सड़क पर खाली कर दी। घटना में अर्जुन सिंह और गौरा सिंह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया।
खनन निरीक्षक ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी करने से रोकने और कार्रवाई में बाधा डालने के उद्देश्य से हमला किया गया। पुलिस ने बचलू, मनजे, अनिल, नरेश, राजेश, कुलदीप और रिंकल निवासी गांव काशीपुर सहित 2-4 अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई लाल सिंह को सौंपी गई है।
31 अक्तूबर को हाईवे पर रेत फैलाकर भागे थे खनन माफिया
अवैध खनन और रेत के परिवहन पर कार्रवाई के दौरान सरकारी टीमों के सामने बाधा डालने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 31 अक्तूबर की सुबह भी खनन विभाग के कर्मचारी अवैध रूप से रेत ले जा रहे डंपर को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन खनन माफिया ने टीम को चकमा देकर भागने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेत फैला दी थी। सड़क पर रेत फैलने से खनन विभाग के कर्मचारियों की कार्रवाई प्रभावित हुई और आरोपी डंपर लेकर फरार हो गए थे।
वर्जन
खनन निरीक्षक कोमल कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - विजय पाल, हसनपुर थाना प्रभारी