फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   teacher met block education officer for redressal

समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से मिले अध्यापक

Sat, 06 Mar 2021 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
teacher met block education officer for redressal
पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी ने अध्यापकों, छात्र छात्राओं से संबंधित समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह से मुलाकात की। जिला प्रधान वेदपाल तथा महासचिव गीतेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों खंड स्तर पर छात्रों की स्पैल बी निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। संगठन के संज्ञान में आया कि इन प्रतियोगिताओं की सूचना सभी विद्यालयों में समय पर नहीं दी गई। जिससे कुछ बच्चों को भाग लेने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इसके अलावा वेतन बजट का विद्यालयों में उचित वितरण करना, एसीपी, मेडिकल रिइंमबर्समेंट आदि की फाइलों को जांच के बाद ही उच्च अधिकारियों को भेजना। अंतर जिला स्थानांतरण हुए जेबीटी अध्यापकों का शीघ्र वेतन निकालने का समाधान करना आदि समस्याओं को खंड शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में लाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में खंड प्रधान अशोक गर्ग, थानसिंह, नरेश कुमार, सरला देवी, खंड सचिव महेशचंद और प्रताप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed