फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   swindle to lady for get millioaire

महिला को करोड़पति बनाने की झांसा देकर किया दुष्कर्म, दो लाख रुपये हड़पे

Wed, 10 Jul 2019 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
swindle to lady for get millioaire
पलवल। जिन्न को प्रसन्न कर करोड़पति बनाने का झांसा देकर एक विधवा के साथ दुष्कर्म करने व दो लाख रुपये ऐंठने के मामले में महिला थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस के अनुसार, 2018 में वह भैया दूज पर अपने मायके गई हुई थी। वापस ससुराल जाते समय वह दीघोट मोड़ पर सवारी के इंतजार में खड़ी हुई थी। उसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया तथा अपना नाम गांव फुलवाड़ी निवासी रामबीर बताया। रामबीर ने पीड़िता से उसका परिचय लिया और कहा कि उसे सिद्धी प्राप्त है और तंत्र विद्या के जरिए उसे करोड़ों रुपये की मालकिन बना देगा। जिसके लिए उसे सिद्धी करनी होगी तथा दो लाख रुपये देने होंगे, जिन्हें वह जिन्न के द्वारा दो करोड़ बनवा देगा। पीड़िता झांसे में आ गई तथा फोन पर उनकी बाते होने लगीं।
विज्ञापन

जनवरी 2019 में रामबीर ने पीड़िता को अकेला बामनीखेड़ा में कमरे पर बुलाया। जहां पर रामबीर ने कहा कि जिन्न को प्रसन्न करने के लिए उसे संबंध बनाने होंगे। जिन्न को प्रसन्न करने की बात कर रामबीर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रामबीर ने उससे तीन माह पूर्व एक लाख रुपये व एक माह पूर्व एक लाख रुपये और ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद जब पीड़िता ने रुपये की मांग की तो रामबीर टाल मटोल करता रहा। नौ जुलाई को उसने रामबीर के पास फोन किया और अपने रुपये मांगे तो वह टालता रहा। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी इंदूबाला के अनुसार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसका चिकित्सीय परीक्षण करा मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले टीम गठित कर आरोपी रामबीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed