{"_id":"5788bcd74f1c1bb17b13dc85","slug":"swach-bharat-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत खिरबी में लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत खिरबी में लगा शिविर
palwal
Updated Fri, 15 Jul 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
4-गांव खिरबी में लग कैंप
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत गांव खिरबी में शिविर लगाया गया। प्रशासन द्वारा होडल के गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीणों को खुले में शौच व गंदगी डालने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
एडीसी कार्यालय द्वारा उक्त कार्यक्रम गांवों की चौपाल, स्कूल, पंचायत घर के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जा रहा है। खंड में चलाए जा रहे इस अभियान को दो चरणों में बांटा गया है पहले चरण में गांव अटोहां, रूंधी, गोपालगढ, तूमसरा व बोराका को चुना गया है। दूसरे चरण में गांव भुलवाना, खिरबी, डाडका, डकौरा, लाडियाका, मीत्रोल, नांगल ब्राहमण, पालडी, सेलोटी व भिडूकी को चुना गया है। सरकार ने इस अभियान के तहत 31 दिसंबर 2016 तक सभी गांवों को शौचमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
गांव खिरबी में खंड समन्वयक चेतराम व कैलाश चंद के नेतृत्व में ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर खंड समन्वयक चेतराम ने ग्रामीणों को बताया कि जिस गांव में शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण होगा, उस ग्राम पंचायत को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर सुनील, मानसिंह, दुलीचंद, जगवीर आदि के अलावा सैंकडों ग्रामीण और विद्यालय के छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन