Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Suspicious drones seen in the sky at night

Palwal News: रात के समय आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत

Sat, 13 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 13 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Suspicious drones seen in the sky at night
बैंक प्रबंधक ने दी शिकायत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उड़ते ड्रोन की वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

होडल। फरीदाबाद, पलवल व होडल के शहरी क्षेत्रों और आसपास के गांवों में रात के समय कई संदिग्ध ड्रोन उड़ने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। कई दिनों से होडल में भी रात के समय ड्रोन दिखाई देने लगे हैं। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है, लेकिन ड्रोन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

शुक्रवार रात कई लोगों ने अपने घरों की छतों से ड्रोन की वीडियो बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मामले में स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक ने भी पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर की रात सवा आठ बजे और 11 सितंबर को रात एक से तीन बजे तक बैंक और आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। मकान मालिकों ने सूचना पुलिस के डायल 112 पर दी।
विज्ञापन


थाना परिसर से हसनपुर चौक तक कई बैंक शाखाओं के ऊपर ड्रोन उड़ते देखे गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग मानते हैं कि यह ड्रोन चोरी की वारदात के लिए इलाके की रेकी कर रहे हैं। पिछले महीने भी इसी प्रकार के ड्रोन की गतिविधियां देखी गई थीं। पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन अभी तक ड्रोन उड़ाने वाले और उनके मकसद का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed