{"_id":"646a5053367bb71fdf092464","slug":"sunday-was-the-hottest-day-of-the-year-till-now-crossed-45-degrees-palwal-news-c-24-1-snoi1004-160-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अब तक साल का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पार पहुंचा 45 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अब तक साल का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पार पहुंचा 45 डिग्री पार
विज्ञापन
21पीएएलपी9- गर्म हवा से बचने से लिए साफी ओढकर जाते बाइक सवार।
21पीएएलपी10- कपड़े को ओढ़कर तेज धूप से बचने का प्रयास करते छात्र।
सूर्य की तपिश से लोग बेहाल, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, रहें सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर आ गया है। जिले में रविवार अब तक साल का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। रविवार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। सूर्य देव की तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। ऊपर से लू के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखाई दिए। हालात यह थे कि दिन के समय सड़कें खाली नजर आईं। रविवार को उमस 12 प्रतिशत रही, जबकि हवा 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी लोग घरों में दुबके रहे।
पिछले कई दिनों से गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। प्रशासन लू से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी कर चुका है। रविवार को भी लू के थपेड़ों से जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर में बाजार व सड़के सुनसान पड़ी रहीं। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने जहां शीतल पेय पदार्थों का प्रयोग किया तो वहीं घरों से निकलते हुए सिर ढककर व छाता लेकर बाहर निकले। तेज धूप के साथ चली गर्म हवाओं से आमजन बेहाल रहा। अधिकांश लोग जरुरी काम होने पर ही बाहर निकले। लोग घरों से बाहर निकले तो अपने साथ गर्मी से बचाव के लिए साफी, टोपी, चश्मा लगाकर ही निकले, जबकि महिलाएं व युवती अपने चेहरे को दुपट्टे से ढक कर व छाता साथ लेकर दिखाई दीं। बाइक सवार अपने शरीर को पूरी तरह से ढके हुए थे।
जिला सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर का कहना है कि गर्मी निरंतर बढ़ रही है। अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद है। ऐसे में खुद सतर्क रहकर गर्मी से बचाव किया जा सकता है। दिन के समय घरों में रहें। बाहर निकलना पड़े तो धूप व गर्म हवाओं से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। हरी सब्जियां, फल, पेय पदार्थ का सेवन करें। बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।