फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   sucide due to non receipt of loan money

उधार दिए रुपये नहीं मिलने पर की आत्महत्या, मामला दर्ज

Fri, 08 Nov 2019 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
sucide due to non receipt of loan money
उधार दिए रुपये नहीं मिलने पर की आत्महत्या, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। उधार दिए हुए रुपये वापस नहीं मिलने और परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने से परेशान 39 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक व्यक्ति के भाई की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार अख्तर खान ने बताया कि गांव घोड़ी निवासी गजेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई सुरेंद्र की गांव मुजैड़ी (फरीदाबाद) अशोक से काफी पुरानी जान-पहचान थी और अशोक अक्सर घर भी आता-जाता रहता था। अशोक ने पीड़ित के भाई सुरेंद्र से 23 लाख रुपये उधार लिए थे और वापस देने में आना-कानी कर रहा था।

छह नवंबर को पीड़ित व उसका भाई सुरेंद्र रुपयों का तकादा करने अशोक के घर गए थे। तो वहां अशोक व उसके पिता ने रुपये देने से साफ मना कर दिया और परिवार को भी जान से मार देने की धमकी दी थी। जिसके बाद पीड़ित और उसका भाई वापस अपने घर आ गए। सात नवंबर को सुरेंद्र घर से खेतों पर गया था। लेकिन काफी देर तक वापस नही आया। पीड़ित अपने भतीजे संजू को साथ लेकर खेतों पर पहुंचा। तो सुरेंद्र उल्टी कर रहा था। पीड़ित ने अपने भाई सुरेंद्र से उल्टी करने का कारण पूछा। तो वह घबराया हुआ था और कहा कि रुपये भी गए और वह परिवार को जान से मार देगा। जिसके भय से उसने जहर खा लिया है। पीड़ित व उसके भतीजे ने तुरंत सुरेंद्र को उपचार के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed