{"_id":"683b3b85416f5ab0c00a2398","slug":"students-were-seen-pushing-the-school-bus-parents-angry-after-the-video-went-viral-palwal-news-c-24-1-as11003-114982-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: स्कूल बस को धक्का लगाते दिखे छात्र, वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: स्कूल बस को धक्का लगाते दिखे छात्र, वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष
विज्ञापन
वीडियो वायरल, तकनीकी खराबी के बावजूद चलाई जा रही थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। धीरनकी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बूराका की एक बस को बच्चों द्वारा धक्का लगाकर स्टार्ट करने का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। वीडियो में स्कूल के छात्र स्कूल बस को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बस तकनीकी खराबी के बावजूद चलाई जा रही थी। यह स्थिति अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बन गई है, खासकर जब तापमान 40 डिग्री के पार है और बच्चे गर्मी में बस को धक्का देने को मजबूर हैं।
वीडियो देखने के बाद कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि संबंधित बस नूंह से अनुबंध के तहत ली गई है और स्कूल प्रशासन इसका संचालन नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि बसों की तकनीकी जांच और संचालन की जिम्मेदारी आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) की होती है। प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले की जांच कराएंगे और आवश्यकता होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।