फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Memorandum submitted for the restoration of OPS.

Palwal News: ओपीएस बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for the restoration of OPS.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने नूंह में संकल्प मार्च निकाला। पलवल टी-प्वाइंट पर समिति के जिला प्रधान मुनशेद खान के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्रित हुए और मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सीटीएम अप्रतिम सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान मुनशेद खान ने कहा कि कर्मचारी वर्षों तक सरकार और जनता की सेवा करते हैं, इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों की मांग केवल किसी एक वर्ग के हित से जुड़ी नहीं है, बल्कि उनके परिवारों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का विषय है।

जिला संयोजक जितेंद्र गुलिया ने कहा कि नूंह का संकल्प मार्च कर्मचारियों की एकजुटता का प्रतीक है। राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि पेंशन कर्मचारी के पूरे सेवाकाल की सामाजिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सेवानिवृत्ति के बाद नियमित व सम्मानजनक आय सुनिश्चित होनी चाहिए। राज्य महासचिव ऋषि नैन ने कहा कि ओपीएस बहाली को लेकर प्रदेशभर में संघर्ष जारी है।
विज्ञापन


मार्च में रोडवेज, मेडिकल कॉलेज नर्सिंग स्टाफ, हसला, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, बिजली संगठन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed