फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Students showed glimpse of Haryanvi culture

Palwal News: विद्यार्थियों ने दिखाई हरियाणवी संस्कृति की झलक

Sat, 18 Oct 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 18 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students showed glimpse of Haryanvi culture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा शिक्षा विभाग, पंचकूला के दिशा-निर्देशानुसार जिले के सभी पांच खंडों में कल्चरल फेस्ट का आयोजन बड़े उत्साह और पारंपरिक रूप से किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में हरियाणवी धरोहर, संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा क्षेत्रीय कला को प्रोत्साहित करना रहा।
नूंह खंड में यह कार्यक्रम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह-2 में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डिप्टी डीईओ सगीर अहमद तथा विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. कुसुम मलिक रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने की। डॉ. कुसुम मलिक ने बताया कि कल्चरल फेस्ट में कुल चार प्रमुख प्रतियोगिताओं हरियाणवी संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य, सोलो नृत्य, रागिनी और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित स्किट का आयोजन किया गया। प्रत्येक विद्यालय से प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी खंड स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की गई जिसमें पहला समूह कक्षा 5 से 8 तक तथा दूसरा समूह कक्षा 9 से 12 तक रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। सामूहिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 3000 रुपये, द्वितीय को 2500 रुपये, तृतीय को 2000 रुपये और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 800 रुपये दिए गए। सोलो कार्यक्रम में प्रथम को 2000 रुपये, द्वितीय को 1500 रुपये, तृतीय को 1000 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार 800 रुपये प्रदान किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि नूंह खंड में लगभग 400 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह खंड के सांस्कृतिक उत्सव के नोडल अधिकारी अब्दुल वारिस ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। निर्णायक मंडल में माया वर्मा, सविता, कमलेश, मंजू, अनुबाला और अनीता ने अपनी भूमिका निभाई, जबकि कार्यक्रम के सफल आयोजन में समीरा, रवीना बानो, संगीता, पूजा और कृष्णा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed