{"_id":"6b09d5fe6a3c29dc2202b547","slug":"students-played-the-roles-of-public-representatives-and-officials-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117553-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: छात्रों ने निभाई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: छात्रों ने निभाई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भूमिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। डाइट नूंह मालब के दिशा-निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगोन में जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2026-27 आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली का मंचन करते हुए सरपंच, पंच और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में कुमकुम ने सरपंच, जबकि दीपिका, सेवाना, काजल, राधिका, फिजा और फरीन ने पंचों की भूमिका निभाई। अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के रूप में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पंचों ने अपने वार्डों की समस्याएं रखीं और उनके समाधान पर चर्चा की।
निर्णायक मंडल में डाइट नूंह मालब के वरिष्ठ प्रवक्ता रमजान चौधरी, डाइट नगीना के प्राचार्य डॉ. माजिद और प्रवक्ता डॉ. अमित काजल शामिल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में पंचायत व्यवस्था की समझ, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल विकसित होता है। इस दौरान हरिकिशन शर्मा, कायम खान, शमसुद्दीन और अमित सहित शिक्षक मौजूद रहे।