फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   student union election in haryana

डीयू की तर्ज पर हरियाणा में होंगे छात्र संगठन चुनाव

Sat, 08 Feb 2020 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
student union election in haryana
हथीन। हरियाणा की भाजपा और जजपा गठबंधन सरकार दिल्ली विश्वविद्यालय की तर्ज पर राज्य में प्रत्यक्ष चुनाव करा सकती है। इसके लिए दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच सहमति बन चुकी है। जजपा के छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि छात्र संगठनों के प्रत्यक्ष तरीके से होने वाले चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) संयुक्त रूप से मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए संयुक्त रूप से रणनीति बनाई जाएगी। चुनावों की घोषणा से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद घोषणा की जाएगी। न केवल एकेडमी शिक्षण संस्थानों में बल्कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों में भी छात्र चुनाव प्रत्यक्ष तरीके से होंगे। इसके लिए शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्रणा कर चुके हैं। हालांकि फाइनल घोषणा मुख्यमंत्री के माध्यम से होगी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बताया कि सौहार्दपूर्ण तरीके से चुनाव हों, इसकी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed