फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Strict stance on delays in grievance redressal

Palwal News: शिकायतों के निस्तारण में देरी पर सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Strict stance on delays in grievance redressal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन की बैठक हुई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने सीएम विंडो और जन संवाद के तहत प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो व जन संवाद के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराते हैं। इन पर प्रभावी कार्रवाई करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने और जरूरत पड़ने पर मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई की एटीआर पोर्टल पर समय पर अपलोड करने को कहा। बैठक में एसीयूटी अमितेज पांगती, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed