फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Strict instructions to the Municipal Council to take action on meat sale

Palwal News: खुलेआम मांस बिक्री पर नगर परिषद को कार्रवाई के सख्त निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Strict instructions to the Municipal Council to take action on meat sale
खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने दिया भरोसा, अवैध दुकानों को आबादी क्षेत्र से किया जाएगा बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल शहर में बिना अनुमति के खुलेआम मांस की बिक्री पर लंबे समय से स्थानीय लोगों की नाराजगी को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाने के संकेत दिए हैं। स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने नगर परिषद को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध मांस की दुकानों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।


लोगों का कहना है कि कई वर्षों से नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतों के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने आरोप लगाया है कि कई दुकानें आबादी क्षेत्र में बिना रोक-टोक चल रही हैं, जिससे धार्मिक स्थलों के पास भी मांस की बिक्री हो रही है। स्थानीय लोगों ने मांस विक्रेताओं की दबंगई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र जैसे पवित्र त्योहार के दौरान भी मांस की बिक्री जारी रहती है, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। नागरिकों ने मांग की कि मांस की बिक्री के लिए आबादी क्षेत्र से दूर स्थान तय किया जाए।
विज्ञापन


बूचड़खाना बना पर स्थिति जस की तस

कई साल पहले रसूलपुर रोड पर बिजली-पानी की सुविधाओं से युक्त बूचड़खाना बनवाया गया था। इसके बावजूद मांस विक्रेताओं ने अपनी दुकानें वहां शिफ्ट नहीं कीं। उल्टा, आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध दुकानों की संख्या बढ़ती चली गई। हथीन गेट पुलिस नाके और शहर के अन्य इलाकों में दर्जनों अवैध मांस की दुकानों से स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कुछ लोगों ने आबादी वाले क्षेत्र में मांस की बिक्री रोकने के लिए मुझसे मुलाकात की है। मैंने नगर परिषद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस पर जल्द कार्रवाई हो। अवैध दुकानों को आबादी क्षेत्र से बाहर किया जाएगा ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। खेल राज्यमंत्री द्वारा दिए गए आदेश से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही अवैध दुकानों पर कार्रवाई होगी और आबादी क्षेत्र को इनसे मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed