{"_id":"60f978938ebc3e6d0857d214","slug":"strategy-decided-in-the-meeting-to-make-panchayat-successful-palwal-news-noi594984359","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत को सफल बनाने के लिए हुई किसान व मजदूरों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत को सफल बनाने के लिए हुई किसान व मजदूरों की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। 25 जुलाई को पलवल अनाज मंडी में आयोजित होने वाली किसान-मजदूर पंचायत को लेकर बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी एवं दलित समाज के लोगों के साथ किसानों की बैठक हुई। संत रविदास भवन में आयोजित बैठक में किसान संघर्ष समिति व फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें पंचायत को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की अपील की गई। इसके अलावा पंचायतों को लेकर गांवों में जनसंपर्क अभियान भी जारी रहा। अटोहां चौक पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना भी जारी रहा।
बैठक में किसान संघर्ष समिति की तरफ से किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद घुघेरा, सोहनपाल चौहान, नरेंद्र सहरावत, उदय प्रधान, ताराचंद , रूपराम तेवतिया व बीधू सिंह तथा बहुजन समाज पार्टी की तरफ से जिला प्रधान हरदयाल सिंह, आजाद, मास्टर मवासी राम सहित अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में 36 बिरादरी के लोगों को पंचायत में शामिल करने को लेकर रणनीति तैयार की गई है।
पदाधिकारियों की जिम्मेवारी सौंपकर जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए कहा गया। मास्टर महेंद्र चौहान ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य तीनों कृषि कानूनों को वापसी व एमएसपी पर गारंटी कानून बनवाने का है। पंचायतों के लिए भारी जनसमर्थन मिल रहा है। सरकार को किसान व मजदूर के हित में कार्य करने के लिए मजबूर किया जाएगा। पंचायत में पलवल के अलावा फरीदाबाद, मेवात, कोसी, गुरुग्राम सहित अन्य स्थानों के किसान हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा
बृहस्पतिवार को पंचायत को लेकर विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। किसान संघर्ष समिति द्वारा गांव अलावलपुर, चिरवाड़ी और घोड़ी में लोगों को पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया। लोगों को बताया कि कृषि कानून हर वर्ग के लिए दुखदायी है। इन कानूनों से मध्यम वर्ग को खाने तक के लाले पड़ जाएंगे।