{"_id":"579b411c4f1c1b1f1521e111","slug":"stormy-first-meeting-of-the-city-council","type":"story","status":"publish","title_hn":" हंगामेदार रही नगर परिषद की पहली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार रही नगर परिषद की पहली बैठक
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Fri, 29 Jul 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
हंगाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद पार्षद दल की पहली बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष राजगोपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पहुंचे विधायक उदयभान की पालिका अभियंता से नोकझोंक हुई। पार्षदों ने सीवरेज, चरमराई सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटवाने, पीने के पानी की व्यवस्था, सुलभ शौचालयों के निर्माण के अलावा सीसीटीवी कैमरे लगवाने जैसे मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
विधायक उदयभान ने सुझाव दिया कि शहर में पिछले कई वर्षों से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था और सीवरेज की व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराने के लिए परिषद को ठोस उपाय करने होंगे। उन्होंने मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, अतिक्रमण हटाने, बगैर नक्श पास कराए भवनों के निर्माण पर रोक लगाने, हाउस टैक्स की रिकवरी,रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्रणाली शुरू करने, ठप पड़ी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने, सुलभ शौचालयों का निर्माण, कब्रिस्तान, 10 लाख रुपए तक के निर्माण कार्यों के टेंडर लोकल ठेकेदारों के माध्यम से कराने का सुझाव दिया। विधायक ने सभी पार्षदों से अपील की कि वह परिषद द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में प्रशासन का पूरा सहयोग दें ताकि शहर का विकास हो सके।
विज्ञापन
परिषद अध्यक्ष राजगोपाल ने कहा कि शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पहली बार परिषद में शामिल हुए गांव बेढा और गढी पटटी को छह वर्गों में बांटा गया है। प्रत्येक वार्ड में दो शिफ्टों में सफाई कराई जाएगी। सफाई के मामले में अब वार्ड पार्षद की रिपोर्ट के बाद ही सफाई कर्मचारी की हाजिरी लगाई जाएगी। उन्होंने सभी पार्षदों से शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ई टेंडरिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारी लेने की सहमति मांगी जिस पर सभी पार्षदों ने प्रस्ताव पास कर दिया।
विज्ञापन