फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Stealing diesel from a truck, assault on 10

ट्रक से डीजल चुराने पर मारपीट, 10 पर मुकदमा

Thu, 08 Oct 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Stealing diesel from a truck, assault on 10
ट्रक से डीजल चुराने पर मारपीट, 10 पर मुकदमा
विज्ञापन

हथीन। ग्राम छांयसा के एक ड्राइवर ने अपने साथी के ट्रक की टंकी से 100 लीटर डीजल चुरा लिया। इस पर दोनों में मारपीट हो गई। बाद में दोनों के परिजनों में भी झगड़ा हो गया। शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार छांयसा निवासी शहजाद ने मुकदमा दर्ज कराया है। शहजाद अपने ट्रक पर गांव के ही अल्ताफ को बतौर ड्राइवर लेकर गया था। रास्ते में जब शहजाद सो रहा था तब अल्ताफ ने ट्रक को रोक कर टंकी से 100 लीटर डीजल निकालकर बेच दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। शहजाद का आरोप है कि गांव लौटने पर आरोपी ने उसे रास्ते में रोककर मारा-पीटा। इस बात पर दोनों के परिजनों में भी झगड़ा हो गया। शहजाद के कई परिवार जनों को चोटें आईं हैं। शहजाद ने 19 लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने 10 लोगों जाहूल, वाजिद, अल्ताफ, आमिर, मुस्तकीम, वाजिब, आकिब, वकील, अंसार एवं तारीफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि शिकायत 19 लोगों के खिलाफ आई है। टाइपिंग में कुछ नाम लिखने से रह गए, तफ्तीश के दौरान सभी नामों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed