फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   statistical survey will be conducted in August in nooh

Palwal News: अगस्त में नूंह के चयनित क्षेत्रों में होंगे राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
statistical survey will be conducted in August in nooh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग के उप-क्षेत्रीय कार्यालय फरीदाबाद की ओर से अगस्त में विभिन्न राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संचालित किए जाएंगे। सहायक निदेशक अग्रिमा रस्तोगी ने बताया कि सर्वेक्षणों में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), असंगठित क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), प्रवासन विवरण सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) तथा कृषि परिवारों का स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि इन सर्वेक्षणों के तहत नूंह जिले के चयनित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। चयनित क्षेत्रों में नूंह शहर, नगीना तथा उमरा, जहटाना, छारोड़ा, सिंगार, सांटावारी, नावली और चंदेनी गांव शामिल हैं। अग्रिमा रस्तोगी ने कहा कि रोजगार, घरेलू आय, प्रवासन, असंगठित क्षेत्र, पारिवारिक संपत्ति, ऋण और कृषि परिवारों की आर्थिक स्थिति से जुड़े विश्वसनीय आंकड़े सरकार को साक्ष्य-आधारित नीतियां बनाने और विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed