फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   White stripes will be painted on the roads by November 15.

Palwal News: 15 नवंबर तक सड़कों पर लगेंगी सफेद पट्टियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
White stripes will be painted on the roads by November 15.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
जिला उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बुधवार को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दियां शुरू होने से पहले सड़कों पर सफेद पट्टियां, रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड लगाने का काम पूरा किया जाए। सभी संबंधित विभाग 15 नवंबर तक सफेद पट्टियां लगाने का कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें।


उपायुक्त ने नो पीयूसी, नो नंबर प्लेट तो नो पेट्रोल-डीजल नियम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरलोडिंग, तेज गति और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान करने को कहा। साथ ही, सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और म्हारी सड़क एप पर मिली शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। केएमपी-केजीपी पर दुर्घटनाओं के आंकड़े जुटाकर सुधारात्मक कदम उठाने को भी कहा। पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए पलवल, होडल और हथीन में टो-ट्रक किराये पर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed