{"_id":"6ae24f279a5ffe5272070e72","slug":"farmers-will-not-allow-power-grid-line-work-to-proceed-until-compensation-is-provided-palwal-news-c-25-1-mwt1010-116797-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मुआवजे से पहले पावर ग्रिड लाइन का काम नहीं होने देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मुआवजे से पहले पावर ग्रिड लाइन का काम नहीं होने देंगे किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। राजस्थान के नीमराना से उत्तर प्रदेश के बरेली तक बिछाई जा रही 765 केवी पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन को लेकर नगीना क्षेत्र के किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नसीम सरपंच के निवास पर सैकड़ों किसानों ने बैठक कर मुआवजे को लेकर रणनीति तैयार की।
किसान आकिब ने बताया कि कंपनी के निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद मुआवजा देने की बात कह रहे हैं। किसानों ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि पहले पूरा और उचित मुआवजा, फिर निर्माण कार्य होगा। बिना मुआवजा दिए खेतों में काम आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के साथ पूर्व में हुई वार्ता में पहले मुआवजा देने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद कंपनी काम जारी रखने का प्रयास कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसान जल्द ही नूंह उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे।