फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Standing crops filled with water due to breaking of Rajvaha, huge loss for farmers

Palwal News: रजवाहा टूटने से खड़ी फसल में पानी भरा, किसानों का भारी नुकसान

Sun, 03 Mar 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Standing crops filled with water due to breaking of Rajvaha, huge loss for farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। नूंह रोड स्थित स्वामीका मोड़ के समीप से गुजर रहा उटावड़ रजवाहा अचानक टूट गया। रजवाहे के टूटने से फसलों में पानी घुस गया, जिससे दर्जनों किसानों की गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि सिचाई विभाग ने सूचना मिलते ही रजवाहे को बंद करवा दिया। किसानों ने बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी करा सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
किसान कुमारपाल ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल पकने को तैयार है। उनके खेतों में अचानक रजवाहा का पानी भर गया है। किसान सुनील ने बताया कि खेतों में ज्यादा पानी भरने से फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। किसान मामचंद, लोकेश, सुभाष, राकेश, रणवीर, ज्ञानवती भी विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। कुलदीप ने मांग की है कि प्रभावित किसानों का सर्वेक्षण कराकर सिंचाई विभाग उचित मुआवजा दे। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। एक दर्जन से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। गेहूं, सरसों व बरसीम की फसलें अधिक प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

-------
उटावड़ में रजवाहा टूटने की सूचना मिल गई है, फिलहाल रजवाहा को बंद करा दिया गया है। सोमवार को जेसीबी मंगाकर रजवाहा की पटरियों को ठीक करा दिया जाएगा। जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजा गया है। किसानों की फसलों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, उपमंडल अधिकारी, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed