फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Staff who came to measure Gram Panchayat land chased away

Palwal News: ग्राम पंचायत की भूमि की पैमाइश करने पहुंचे स्टाफ को खदेड़ा

Sun, 23 Jun 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sun, 23 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Staff who came to measure Gram Panchayat land chased away
हथीन। खंड के गांव घीगडाका में ग्राम पंचायत की भूमि की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। छड़ी और डंडे दिखाए गए। सरकारी काम में बाधा पहुंचाकर पैमाइश नहीं करने दी। स्टाफ को बिना पैमाइश किए बैरंग लौटना पड़ा। इस मामले में ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर हथीन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सलीम ने बताया कि इस मामले में हनीफ, मिशाल खान, अरशद, जमीला, शाहीदन, लबिना, जमील, कमाल एवं शारुकी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने एवं जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सरकार के आदेश पर राजस्व कानूनगो जाकिर हुसैन एवं ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह ग्राम पंचायत भूमि की पैमाइश के लिए गांव में पहुंचे थे। गांव के सरपंच आबिद भी मौजूद थे। आरोपियों ने पैमाइश नहीं होने दी। राजस्व कानूनगो जाकिर हुसैन एवं सचिव सुरेंद्र सिंह ने सारी रिपोर्ट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार को दी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने थाने में केस दर्ज करा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed