{"_id":"6ac55c32df2397e34c0f6e49","slug":"stabbed-with-a-knife-following-an-altercation-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116209-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कहासुनी के बाद चाकू से किया वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कहासुनी के बाद चाकू से किया वार, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सदर थाना क्षेत्र के गांव बैंसी में मामूली कहासुनी को लेकर सोमवार देर रात चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल की पहचान हब्बू पुत्र पलटू के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, परिवार की महिलाएं मंगलवार सुबह करीब चार बजे पशुओं को चारा डालने के लिए उठीं तो हब्बू को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद परिजन हब्बू को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति शराब के नशे में बंगले पर आया था। हब्बू ने उसे वहां से जाने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि उस समय उक्त व्यक्ति ने हब्बू को धमकी भी दी थी। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।