{"_id":"582756514f1c1b8553b3bf42","slug":"sports-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
palwal
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ रोड स्थित जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। शनिवार को प्रतियोगिता की शुरुआत जिला खेल अधिकारी अशोक सैनी ने की। पहले दिन मार्च पास्ट करते हुए ध्वज को सलामी दी गई तथा खिलाड़ियों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी अशोक सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी महत्व देना अति आवश्यक है। प्रतियोगिता में आसपास के लगभग 800 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, बाधा दौड़, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई गई हैं।
विज्ञापन
स्कूल निदेशक वीरेंद्र गहलोत ने कहा कि प्रतियोगिता के प्रथम, दित्तीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 14 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक खेल अधिकारी जसवीर तेवतिया, डीपी रामेश्वर, ईश्वर सिंह, हरीश कुमार, शिवराम, चौधरी श्याम सिंह गहलौत, धर्मवीर चौहान, इंद्रपाल रावत, उमेश व बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन