फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Spokespersons accused acting principal of government college of molestation

Palwal News: सरकारी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य पर प्रवक्ताओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 07 Aug 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 07 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Spokespersons accused acting principal of government college of molestation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। सरकारी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य पर दूसरी बार छेड़छाड़ का आरोप लगा है। कॉलेज में कार्यरत तीन प्रवक्ताओं सहित पांच महिलाओं ने प्राचार्य पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी एक महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था तथा कार्रवाई न महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। बाद में मामले में राजीनामा करा दिया गया। अब महिला आयोग के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार पलवल के एक सरकारी कॉलेज की तीन प्रवक्ता, लाइब्रेरी प्रभारी व चपरासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि कॉलेज का कार्यवाहक प्राचार्य उनके साथ गलत और अनैतिक व्यवहार करता है। एक प्रवक्ता ने शिकायत में कहा है कि बिना काम के अकेले में उसे कार्यालय में बुलाया। उनके साथ चाय पीने का प्रस्ताव रखा। उसे भोली, अच्छी और चरित्रवान बताते हुए बहलाने का प्रयास किया। दूसरी प्रवक्ताओं के चरित्र के बारे टिप्पणी करने लगे। प्राचार्य की नीयत के बारे में पता लगने पर उसने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। इस पर प्राचार्य ने उनके कार्यालय का शौचालय इस्तेमाल करने लिए कहा। मना करने पर वह दबाव बनाने लगे। वह जैसे-तैसे कार्यालय से बाहर आई। आरोप है कि बीते दिनों प्राचार्य ने कच्ची कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसकी उसने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। बाद में प्राचार्य ने दबाव बना मामले को रफा-दफा करा दिया। पीड़ित महिलाओं ने इस बारे में पुलिस के साथ-साथ महिला आयोग और उच्चतर शिक्षा निदेशक को शिकायत दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अनीता के अनुसार शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed