फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   SPO abducted and beat the young man by setting dial 112 car and bus on fire.

Palwal News: डायल 112 गाड़ी बस के आग लगाकर एसपीओ ने युवक को अगवा कर पीटा

Fri, 09 Feb 2024 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
SPO abducted and beat the young man by setting dial 112 car and bus on fire.
- परिवार व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जमकर की मारपीट
विज्ञापन

- आईजी से शिकायत के बाद एसपीओ सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस में कार्यरत एसपीओ ने व्यक्ति के साथ मारपीट की। पीड़ित इलाज कराकर अस्पताल से लौटा तो जबरन पुलिस की 112 गाड़ी को बस के आगे लगाकर अगवा कर लिया और जमकर मारपीट की। आरोपी एसपीओ ने झूठी शिकायत भी पीड़ित के खिलाफ दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक तक की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने आईजी रेवाड़ी के पास न्याय की गुहार लगाई। आईजी के निर्देश पर कैंप थाना पुलिस ने एसपीओ सहित छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के अनुसार गांव मीसा निवासी राजू ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका गांव के ही निवासी सत्यदेव से रास्ते को लेकर बीती 18 अक्टूबर को झगड़ा हो गया था। सत्यदेव हरियाणा पुलिस में बतौर एसपीओ तैनात है और फिलहाल उसकी ड्यूटी डायल 112 गाड़ी पर लगी हुई है। झगड़े में घायल होने पर वह जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए आया था। सत्यदेव के परिवार के ही अनिल ने उसे अस्पताल में देखा तो उसने कहा कि अभी तेरा मेडिकल करवाते हैं। अनिल ने फोन कर सत्यदेव को बुला लिया। सत्यदेव डायल 112 में अपनी पत्नी, बेटी व बेटा व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचा, तब तक वह यूपी रोडवेज की बस में बैठकर अपने गांव चल दिया। आरोपी ने 112 गाड़ी को बस के आगे लगाकर उसे बस से उतार कर 112 में डालकर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपी सत्यदेव ने अपनी पत्नी की तरफ से एक झूठी शिकायत शहर थाना में दिला दी। जिसकी पुलिस ने जांच की तो वह शिकायत झूठी पाई गई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया तो उसके शरीर पर चोटें पाई गईं, लेकिन पुलिस ने सत्यदेव के कहने पर कोई कार्रवाई उसकी शिकायत पर नहीं की। जिसके बाद पीड़ित थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक गया, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। उसके बाद उसने पुलिस महानिरीक्षक रेवाड़ी को मामले की शिकायत दी। आईजी से शिकायत के बाद आरोपी एसपीओ सत्यदेव, उसकी पत्नी, बेटा व बेटी सहित अनिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed